सबसे अच्छा सोना कौन से ग्रेड का होता है?

सबसे अच्छा सोना कोनसे ग्रेड का है ये हम 24CT,22CT,18CT और 14CT के बारे में जानकारी लेंगे उससे हमें ये पता चलेगा कि सबसे अच्छा सोना कोंसे ग्रेड का है।

सबसे अच्छा सोना कौन से ग्रेड का होता है?

24 कैरट सोना

24 कैरट सोना सबसे अच्छे ग्रेड का होता है। 24 कैरट सोने को प्योर सोना या 100 प्रति शत सोना कहा जाता है। इसका अर्थ है कि सोने के सभी 24 भाग प्योर होते हैं और इसमें किसी प्रकार की दूसरी धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रति शत शुद्धता का सोना कहा जाता है, जिसका रंग विशेष पीला और चमकीला होता है। यह ध्यान रखिए कि सोने का 24 कैरट से अधिक शुद्ध कोई प्रकार नहीं होता और हमें इस बात का पता होना चाहिए, क्योंकि हो सकता है जब हम किसी डीलर के पास जाएं तो वह आपको 25 कैरट या 26 कैरट सोना बता कर बेचे और अनैतिक व्यवहार करे। ये सोना का सबसे शुद्ध प्रकार होता है, इसलिए 22 कैरट, 18 कैरट और 14 कैरट सोने से महंगा होता है। 24 कैरट सोना काफी नरम होता है, इसलिए इसे ज्वेलरी बनाने में उपयोग नहीं किया जा सकता। हम 24 कैरट सोने के सिक्के खरीद सकते हैं निवेश के रूप में। 24 कैरट सोने का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक और मेडिकल उपकरणों में भी होता है।

22 कैरट सोना

22 कैरट सोने में 22 भाग सोना होता है और बाकी दो भाग दूसरे धातु होता है। 22 कैरट सोने का उपयोग ज्वेलरी बनाने के लिए होता है। 22 कैरट सोने में अगर हम 100 प्रति शत बात करें तो केवल 91.67 प्रति शत प्योर सोना होता है। बाकी का दूसरे धातु का मिश्रण क्या होता है जिससे सोना हार्ड होता है। 22 कैरट सोने का इस्तेमाल डायमंड और मूल्यवान पत्थरों वाली ज्वेलरी बनाने के लिए सही नहीं होता। इसका कारण है कि अभी भी सोना इतना हार्ड नहीं हुआ जो डायमंड या अनमोल पत्थर को पकड़ के रख सके। इसलिए मेरा मानना यही है कि हमें 22 कैरट सोने में डायमंड या मूल्यवान पत्थरों वाली ज्वेलरी को हमें नहीं खरीदना चाहिए.

18 कैरेट सोना

18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत सोना होता है और 25 प्रतिशत अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी आदि का मिश्रण होता है। हीरे के आभूषण 18 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं। 18 कैरेट सोना 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने से सस्ता है। इसका रंग हल्का फीका होता है। 18 कैरेट सोने में 25 प्रतिशत मिश्रधातु होती है इसलिए यह सोना 22 कैरेट सोने से सख्त होता है और इसमें हीरे के आभूषण बनाए जाते हैं ताकि हीरा गिरने की शिकायत न हो। इसलिए अगर हम कोई डायमंड ज्वैलरी खरीदते हैं तो हमेशा 18 कैरेट ही खरीदें।

14 कैरट सोना

14 कैरट सोने में 58.3 प्रतिशत सोना और 41.7 प्रतिशत अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। 14 कैरट सोना संयुक्त राज्य अमेरिका, लंदन में बहुत प्रचलित है, लेकिन यह भारत में बहुत कम प्रयोग होता है। भारत में इसलिए काम नहीं करने का कारण यह है कि वे 14 कैरट को पूर्णतः सोना नहीं मानते हैं। 14 कैरट सोने में ही हीरे के आभूषण भी बनाए जाते हैं। 14 कैरट सोने की कीमत 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट सोने की कीमत से कहीं कम होती है। सोने की महंगाई बढ़ने के कारण, 14 कैरट सोने की मांग भी बढ़ रही है क्योंकि इसकी कीमत बहुत कम होती है।

सलाह

किसी भी सोने के आभूषण को खरीदते समय, हॉलमार्क की जांच जरूर करें और हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन के रूप में एक 6 अंको अल्फा न्यूमेरिक कोड को देखें।

निम्नलिखित टेबल में सोने के विभिन्न ग्रेड के बारे में जानकारी दी गई है:

मेज

ग्रेड प्रति शत सोना अन्य धातु का मिश्रण
24 कैरट 99.9% 0.1% अन्य धातु नहीं
22 कैरट 91.7% 8.3% अन्य धातु
18 कैरट 75% 25% अन्य धातु
14 कैरट 58.3% 41.7% अन्य धातु

यहां आप देख सकते हैं कि गोल्ड का प्रतिशत और अन्य धातुओं का मिश्रण विभिन्न ग्रेड के साथ कैसे बदलता है।

FAQ

1.सबसे अच्छा सोना कौन से ग्रेड का होता है?

उत्तर: 24 कैरट सोना सबसे अच्छे ग्रेड का होता है।

2. 24 कैरेट या 22 कैरेट में से कौन सा बेहतर है?

उत्तर: जब आप ज्वेलरी खरीदने की सोच रहें हैं तो 22 कैरट अच्छा माना जाता है, यदि आप निवेश के लिए देख रहे हैं तो 24 कैरट सबसे अच्छा माना जाता है।

3.क्या 22k सोना गहनों के लिए अच्छा है?
उत्तर: यदि आपको सादी-सादी और सरल ज्वेलरी पसंद है, तो 22 कैरट अच्छा माना जाता है। इसमें सोने का 91.6% प्रतिशत होता है और यह एक बहुत प्रचलित और स्थायी विकल्प है। इस प्रकार की ज्वेलरी आमतौर पर शादी या पारंपरिक उत्सवों के लिए चुनी जाती है।वहीं, यदि आप पत्थर या हीरे की ज्वेलरी पसंद करते हैं, तो 18 कैरट या 14 कैरट अच्छा माना जाता है। 18 कैरट सोने में 75% सोने का हिस्सा होता है, जबकि 14 कैरट में यह 58.3% होता है। यह ज्वेलरी पत्थर या हीरे की सुंदरता और चमक को बढ़ाने के लिए प्रयुक्त होती है।

4. सोने के गहने कितने कैरेट के होते हैं?

उत्तर: सोने के गहने आमतौर पर 22 कैरेट,18 कैरेट और 14 कैरेट के होते हैं। 22 कैरेट के गहने में सोने का 91.6% प्रतिशत होता है, 18 कैरेट में 75% सोने का हिस्सा होता है और 14 कैरेट में यह 58.3% होता है। यह कैरेट सोने के प्रतिशत वजन को दर्शाते हैं और उन्नतता और मूल्य को प्रभावित करते हैं। इसलिए, सोने के गहने का चयन करते समय कैरेट संख्या महत्वपूर्ण होती है।

4 thoughts on “सबसे अच्छा सोना कौन से ग्रेड का होता है?”

Leave a comment